Loading...

Lyrics

हे प्रभु (Hey Prabhu)

Satyavani Bhajan (Part-1)
हे प्रभु हे प्रभु तू जल हो मैं मीन बन जाऊँ ऐसी शक्ति दो मुझे तुम्हें ना भूला पाऊँ ॥ पल पल याद कर सकूँ न बिस्मराउँ । ऐसी चेतन ज्योति जगादो सदा तुम को देख पाऊँ ॥ इच्छा सब मन की मिटाओ जिससे सदा सुख पाऊँ । ऐसी कृपा कर दो शरण में तेरी आ जाऊँ ॥ तू ही मेरा देवी देवता मैं तेरा पुजारी बन जाऊँ । ऐसी करो प्रेरणा मन में सदा मैं तुमको ही ध्याउँ ॥ चराचर का है तू मालिक इसको मैं समझ जाऊँ । ऐसा ग्यान हृदय में दे दो दृष्टि समता की पाऊँ ॥ आदि अन्त नहीं है तेरा मैं तेरी ठाउँ समझ पाऊँ । ऐसी भगति दे दो मुझको जाते परम पद मैं पाऊँ ॥ ‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके। Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra,
Special Thanks and credits to HTML Codex