ओ बिहंग चल तूझे गगन में उड़ा ले चलूँ
ओ बिहंग हो निसंग चल तूझे गगन में उड़ा ले चलूँ ।
मकर तार को तू पकड़ बिनु सिढ़ी चढ़ा ले सकूँ ।
सुरता को तू लगा गुरु चरणन में बिनु पंख उड़ा ले चलू ।
नयनों को स्थिर कर तेरा जगत का बन्धन छुड़ा सकूँ ॥
बाहिर भीतर का तू भेद मिटाले तो तूझे सतगुरु से मिला सकूँ ।
कहत लक्ष्मी सुन रे विहंग चल तुझे परमधाम ले चलूँ ॥
‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके।
Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra,