लोभ
लोभ रे लोभ तूने क्या कर डाला ।
संग्रह की बेड़ी बना दी
लालच का लगा दिया ताला ॥
लोभ रे लोभ ............................
तूने जुल्म किया इतना
जीते जी जीव को मार डाला ॥
लोभ रे लोभ ............................
प्रतिस्पर्धा का चाबुक मारे
क्रोध की जलाए ज्वाला ॥
लोभ रे लोभ ............................
बिन दीवारों की जेल बनादी
जीव को कर दिया बेहाला ॥
लोभ रे लोभ ............................
द्वेष का तूने विष घोल दिया
मद का पिलाए भर प्याला ॥
लोभ रे लोभ ............................
कोटि कोटि पण घर राखे
पर मन को कर दिया कंगाला ॥
लोभ रे लोभ ............................
कहत लक्ष्मी सुनो रे बन्धु
लोभ कारण सब जग जंजाला ॥
लोभ रे लोभ ............................
‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके।
Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra,