Loading...

Lyrics

मोह (Moh)

Satyavani Bhajan (Part-1)
मोह मोह मत कर जीव तू मोह जग का जंजाल । मोह हेतु जग व्याधि मोह ते होय मन कंगाल ॥ मोह मत ............................ मोह के कारण अपना-पराया मोह ते उपजै माया विशाल ॥ मोह मत ............................ मोह हेतु जन्म मरण मोह ते ही भोग रसाल ॥ मोह मत ............................ मोह के कारण भ्रम पड़ा भूल गया जीव प्रभु दयाल ॥ मोह मत ............................ मोह के कारण सुख दु:ख मोह हेतु संग्रह विशाल । मोह मत ............................ संग्रह से चिन्ता बढ़त जीव होत बहुत बेहाल ॥ मोह मत ............................ कहत लक्ष्मी सुनो रे बन्धु मोह जीतो होगा आनन्द कमाल ॥ मोह मत ............................ ‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके। Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra,
Special Thanks and credits to HTML Codex