Loading...

Lyrics

खुदा को न बटने दो (Khud ko na Batane do)

Satyavani Bhajan (Part-1)
खुदा को न बटने दो दुनिया जहाँ जाए जाने दो दुनिया जहाँ चले चलने दो । बस अपने मन की मस्ति ना खोने दो ॥ दिखावे की हवा चले तो चलने दो बस अपने मन को ना हिलने दो । दुनिया जहाँ जाए ........................... । काम क्रोध की वर्षा होवे तो होने दो । बस अपने तन को ना भींगने दो ॥ दुनिया जहाँ जाए ........................... । धर्म कर्म का पाखण्ड करे तो उनको करने दो । बस इतना ख्याल रखो खुद को शामिल ना होने दो ॥ दुनिया जहाँ जाए ........................... । मन्दिर जाएँ मस्जिद जाएँ तो उनको जाने दो । मन अपना मन्दिर मस्जिद इसको ना भूल न दो ॥ दुनिया जहाँ जाए ........................... । कोई राम कहे अल्लाह कहे उनको कहने दो । कहत लक्ष्मी अपने खुदा को ना बटने दो ॥ दुनिया जहाँ जाए जाने दो दुनिया जहाँ चले चलने दो ॥ ‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके। Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra, Satyavani Sangit Mahotsav,
Special Thanks and credits to HTML Codex