Loading...

Lyrics

बैकुण्ठ (Baikunth)

Satyavani Bhajan (Part-1)
बैकुण्ठ ओ जीव तुझे बैकुण्ठ दिखाऊँ । प्रेम है उसका दरवाजा तुझे सत्य बताऊँ ॥ ओ जीव तुझे ............................ संतोष के कपट लगे अब समझ तुझे समझाऊँ ॥ ओ जीव तुझे ............................ सत बुद्धि का ताला लगा ज्ञान की चाबी पकड़ खुलवाऊँ ॥ ओ जीव तुझे ............................ बिराग है धर्मराज कर त्याग तुझे मिलवाऊँ ॥ ओ जीव तुझे ............................ सहज है मार्ग वहाँ का बिनु कुण्ठा चल बैकुण्ठ पहुँचाऊँ ॥ ओ जीव तुझे ............................ कहत लक्ष्मी सुनो रे बन्धु तन में बैकुण्ठ सब भ्रम मिटाऊँ ॥ ओ जीव तुझे ............................ ‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके। Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra,
Special Thanks and credits to HTML Codex