Loading...

Lyrics

माया (Maya)

Satyavani Bhajan (Part-1)
माया माया नटनी नाच नचावे । मूरख जीव समझ नहि पावे रे ॥ माया नटनी ................................... अपना पराया मंच बनावे राग द्वेष की ताल बजावे रे ॥ माया नटनी ................................... मन या के मात पिता तन को खेल खिलावे रे ॥ माया नटनी ................................... इन्द्रि या की सखी भयी चित को पति बनावे रे ॥ माया नटनी ................................... आत्मा या की सौत भयी पल पल वाकू तड़पावे रे ॥ माया नटनी ................................... नर-नारी या को घर भयो भाव को साज सजावे रे ॥ माया नटनी ................................... प्राण या को भोजन भयो पल पल भोग लगावे रे ॥ माया नटनी ................................... कहत लक्ष्मी सुनो रे बन्धु चित को रिझालो माया भग जावे रे ॥ माया नटनी ................................... ‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके। Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra,
Special Thanks and credits to HTML Codex